Suzlon को नही! Green energy के इस कंपनी को मिला बैक टू बैक 4 बड़े आर्डर! शेयर में ताबड़तोड़ तेजी जारी, निवेशकों को मुनाफा ….

Green energy भारत की अग्रणी ग्रीन एनर्जी कंपनी है। हाल ही में कंपनी को भारत और अमेरिका से कुल 4 बड़े सोलर मॉड्यूल सप्लाई ऑर्डर मिले हैं। भारत में कंपनी को 570 MW के तीन अलग-अलग ऑर्डर मिले हैं—220 MW, 210 MW और 140 MW—जो देश के जानी-मानी रिन्यूएबल पावर कंपनियों से मिले हैं। अमेरिका में Waaree Solar Americas को 122 MW का ऑर्डर मिला है, जो वहां के यूटिलिटी-स्केल सोलर प्रोजेक्ट के मालिक-ऑपरेटर ने दिया है। ये ऑर्डर 2025-26 और 2026-27 के दौरान पूरे किए जाएंगे। इस तरह कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है.

कंपनी के तिमाही नतीजे

सितंबर 2025 तिमाही में Waaree Energies का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹843 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 133% ज्यादा है। कंपनी का रेवेन्यू 69.7% बढ़कर ₹6,066 करोड़ पहुंच गया। ऑपरेटिंग इनकम (EBITDA) दोगुने से ज़्यादा होकर ₹1,406 करोड़ रही और इसका मार्जिन 14.7% से बढ़कर 23.2% हो गया है। शेयरधारकों के लिए ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया गया। कंपनी ने FY26 में EBITDA गाइडेंस ₹5,500–6,000 करोड़ का दोहराया है.

ब्रोकरेज और निवेशकों की राय

ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने Waaree Energies पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और ₹4,150 का टारगेट रखा है, जो मौजूदा भाव से लगभग 17% ज्यादा है। ब्रोकरेज का कहना है कि सोलर सेक्टर में बढ़ती मांग, GST में कमी और एक्सपोर्ट में तेजी से कंपनी की ग्रोथ जारी रहेगी। विदेशी निवेशकों ने सितंबर तिमाही में अपनी होल्डिंग 2.68% से बढ़ाकर 6.35% कर ली है.

शेयर प्रदर्शन जानकारी

Waaree Energies के शेयर 27 अक्टूबर को ₹3,590.60 पर बंद हुए। पिछले 6 महीनों में स्टॉक ने करीब 30% रिटर्न दिया और 2025 में अब तक 23% की तेजी देखी गई। पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 50% से ज़्यादा रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.01 लाख करोड़ पहुंच गया है। इसके शेयर का ऑल-टाइम हाई ₹3,865 और लो ₹1,863 रहा है

कंपनी की स्थिति

Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में है। इसकी कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 12 GW है और कंपनी सोलर मॉड्यूल के अलावा इनवर्टर, इलेक्ट्रोलाइज़र, एनर्जी स्टोरेज जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। IPO के बाद कंपनी ने कैपेसिटी बढ़ाने पर ज्यादातर फंड का उपयोग किया और नए ऑर्डर के चलते भविष्य में कंपनी का ग्रोथ ट्रेंड काफी पॉजिटिव दिख रहा है

Join WhatsApp Group Join Telegram Chaneel

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

About The Author