इन 2 शेयरों पर आया LIC दिल ! एक झटके में खरीद डाले ₹65000000 के शेयर, कमाई का मौका

इन 2 शेयरों पर आया LIC दिल ! एक झटके में खरीद डाले ₹65000000 के शेयर, कमाई का मौका

LIC ने टाटा कंज्यूमर में जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच सेकेंडरी मार्केट से 2% हिस्सेदारी बढ़ाई। अब LIC की हिस्सेदारी 6.633% से बढ़कर 8.645% हो गई है, यानी लगभग 1.99 करोड़ शेयर खरीदे गए। शेयर मार्केट में शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को टाटा कंज्यूमर का शेयर प्राइस 1,154.50 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले पांच कारोबारी दिनों में 3.24% ऊपर गया है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 14% का रिटर्न दिया है, जो कि Nifty के 5.6% रिटर्न से कहीं ज्यादा है। यह शेयर अपने 50-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे short-term और long-term दोनों नजरिए से मजबूत दिखता है

डाबर इंडिया में LIC का निवेश

LIC ने डाबर इंडिया में फरवरी से अक्टूबर 2025 तक अपनी हिस्सेदारी 2.067% बढ़ाई, जिससे अब इसमें LIC की कुल हिस्सेदारी 6.985% हो गई है। उसने करीब 3.66 करोड़ शेयर खरीदे हैं। 24 अक्टूबर 2025 को डाबर इंडिया का शेयर 508.45 रुपये पर बंद हुआ। पिछले छह महीने में डाबर के शेयर में करीब 4.72% की बढ़त रही है, लेकिन पिछले एक साल में इस शेयर में लगभग 9% की गिरावट आई है। यह फिलहाल अपने 200-दिन SMA (503.5 रुपये) से थोड़ा ऊपर और 50-दिन SMA (515.8 रुपये) से थोड़ा नीचे ट्रेड कर रहा है।

LIC की कमाई

अप्रैल-जून 2025 के दौरान LIC का नेट प्रॉफिट 10,957 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल दर साल 3.91% की बढ़ोतरी देखी गई। यह दिखाता है कि LIC, FMCG सेक्टर में लॉन्ग-टर्म की संभावनाएं देख रही है और बड़ी रिटर्न के लिए मार्केट के गिरावट को मौके में बदल रही है।

LIC का निवेश बड़े पैमाने पर सेकेंडरी मार्केट में हुआ है। टाटा कंज्यूमर इस वक्त फार्मा, फूड और बेवरेज सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रही है, जबकि डाबर इंडिया पारंपरिक FMCG उत्पादों के साथ-साथ हेल्थ और वेलनेस रेंज में भी मौजूद है। दोनों कंपनियां उपभोक्ता मांग के साथ लगातार आगे बढ़ती दिख रही हैं। बाजार की चाल समझकर LIC का ऐसा निवेश संभावना के संकेत देता है कि इन कंपनियों में आगे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Join WhatsApp Group Join Telegram Chaneel

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

About The Author